रुड़की,28 अपै्रल (आरएनएस)। क्वांटम विश्वविद्यालय रुड़की के छात्रों की टीम ने बाराबंकी के टीआरसी लॉ कॉलेज की ओर से 23 से 25 अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में अपनी विधिक मेधा का परिचय देकर उपविजेता का खिताब जीता। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर के 22 प्रमुख विधि संस्थानों ने शिरकत की। इनमें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी और बेनेट यूनिवर्सिटी जैसे नाम शामिल थे। क्वांटम विवि का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में सादिया अंसारी, बैयामनलांग सोहटुन, पास्क्वालिना आदि शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

