रुड़की,28 अपै्रल (आरएनएस)। पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया इनवर्टर और बैटरी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल को ग्राम लाठरदेवा हूंण निवासी जोगिंदर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके घर से इनवर्टर, बैटरी, गैस सिलेंडर, नगदी और आभूषण चोरी हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

