रुड़की,28 अपै्रल (आरएनएस)। सिविल अस्पताल में डेढ़ माह से एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने से कुत्ते के काटने से घायल मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में ऐसे मरीजों को केवल टिटनेस का इंजेक्शन लगाकर औपचारिकता पूरी की जा रही है। उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन बाहर से खरीदनी पड़ रही है। सिविल अस्पताल में कुत्ते के काटने से घायल मरीजों के परिजनों का कहना है कि अस्पताल में वह मुफ्त इलाज की उम्मीद लेकर आ रहे हैं। लेकिन उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन के बजाए टिटनेस का इंजेक्शन ही मिल पा रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

