रुड़की,28 अपै्रल (आरएनएस)। जिला पंचायत सदस्य रीतू देवी ने हबीबपुर कुड़ी गांव में कई गलियों में नौ लाख से इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनने वाली सड़कों का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के कड़ी निर्देश निर्माण संस्था को दिए गए हैं। इस मौके पर गोपाल कुंडलीवाल, राजकुमार शर्मा, सुशील चौधरी, निशांत, कपिल कुंडलीवाल, सुशील, सुशील शर्मा, प्रशांत आदि लोग भी मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

