रुड़की,28 अपै्रल (आरएनएस)। रुड़की में मंगलवार को दिनभर आसमान पर हल्के बादल छाए रहे, लेकिन इसके बावजूद गर्मी और उमस से लोगों को कोई खास राहत नहीं मिल सकी। तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने के बाद भी वातावरण में नमी बढऩे से उमस का असर बना रहा, जिससे आमजन बेहाल नजर आए। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही और लोग गर्मी से बचने के लिए घरों व छायादार स्थानों में ही रहने को मजबूर दिखे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

