रुड़की,28 अपै्रल (आरएनएस)। मंगलौर क्षेत्र के घोसीपुरा गांव में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन के मामले में शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आया। शिकायतकर्ता की दोबारा शिकायत के बाद मंगलवार को नायब तहसीलदार युसूफ अली, कानूनगो और पटवारी के साथ मौके पर पहुंचे और खनन स्थल का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार युसूफ अली ने बताया कि जिस भूमि से खनन किया गया है, उसकी पैमाइश कर ली गई है। अब यह जांच की जा रही है कि भूमि ग्राम समाज की है या किसी ग्रामीण की निजी संपत्ति। उन्होंने कहा कि दोनों ही स्थितियों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह तहसील परिसर में धरना देने को बाध्य होंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

