नई दिल्ली ,29 अपै्रल ,। पिछले साल के मुकाबले भले ही इस साल फिक्स्ड डिपॉजिट (स्नष्ठ) पर ब्याज दरें थोड़ी कम हुई हों, लेकिन ग्राहकों के लिए बिना जोखिम के शानदार कमाई के मौके अब भी पूरी तरह बरकरार हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (क्रक्चढ्ढ) द्वारा इस महीने की शुरुआत में हुई एमपीसी (रूक्कष्ट) की बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव न किए जाने के बाद, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक पंजाब नेशनल बैंक (क्कहृक्च) ने अपने ग्राहकों के लिए खजाना खोल दिया है। बैंक एफडी पर एक ऐसा शानदार ऑफर लेकर आया है, जिसमें गारंटी के साथ भारी-भरकम फिक्स ब्याज मिल रहा है।
444 दिनों की एफडी पर मिल रहा है 7.40 प्रतिशत का छप्परफाड़ ब्याज
पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों की जरूरत और सहूलियत के हिसाब से महज 7 दिन से लेकर अधिकतम 10 साल तक की एफडी खुलवाने की शानदार सुविधा दे रहा है। बैंक की इन अलग-अलग अवधि वाली एफडी पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.40 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। सबसे ज्यादा फायदा उन ग्राहकों को हो रहा है जो 444 दिनों वाली एफडी स्कीम में अपना पैसा लगा रहे हैं, क्योंकि बैंक इस विशेष अवधि के लिए सबसे अधिक 6.60 प्रतिशत से लेकर 7.40 प्रतिशत तक का बंपर ब्याज दे रहा है। इसके अलावा 5 से 10 साल तक की लंबी अवधि के निवेश पर भी 6.00 से 6.80 प्रतिशत का बढिय़ा रिटर्न दिया जा रहा है।
2 लाख रुपये के निवेश पर ऐसे मिलेंगे 1 लाख रुपये के करीब सिर्फ ब्याज के
अगर आप बिना कोई रिस्क उठाए एकमुश्त बड़ी कमाई करना चाहते हैं, तो पीएनबी की 6 साल की एफडी स्कीम आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मान लीजिए कि आप एक आम नागरिक के तौर पर इस स्कीम में 2 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पूरी होने पर आपको कुल 2,85,901 रुपये मिलेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि इस कुल रकम में 85,901 रुपये तो सिर्फ आपके फिक्स ब्याज के होंगे, जो आपकी शुद्ध कमाई है।
वरिष्ठ नागरिकों की मौज, बैंक दे रहा है शानदार फायदा
पीएनबी ने अपने वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों का इस स्कीम में खास ख्याल रखा है और उन्हें सबसे ज्यादा फायदा दिया जा रहा है। अगर कोई वरिष्ठ या अति वरिष्ठ नागरिक 6 साल वाली इसी एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करता है, तो उसे मैच्योरिटी पर कुल 2,99,732 रुपये की भारी-भरकम राशि मिलेगी। इसमें उन्हें फिक्स ब्याज के तौर पर पूरे 99,732 रुपये का सीधा फायदा होगा, जो लगभग 1 लाख रुपये के बराबर है। आपको बता दें कि बैंक 5 साल से लेकर 10 साल तक की लंबी अवधि वाले एफडी खातों पर वरिष्ठ और अति वरिष्ठ दोनों ही श्रेणी के नागरिकों को एक समान और शानदार ब्याज दरें ऑफर कर रहा है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

