0 आज आखिरी आडिशन, 3 मई को सेमीफाइनलऔर 9 को फाइनल
जगदलपुर, 29 अप्रैल (आरएनएस)। शहर में आयोजित हो रहे ‘बस्तर आइडलÓ सिंगिंग प्लेटफॉर्म को युवाओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। ऑडिशन के दौरान बड़ी संख्या में प्रतिभागी अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। खास बात यह है कि स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी प्रतिभागी इस मंच तक पहुंच रहे हैं। जिससे इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को’बस्तर आइडलÓ का आखिरी ऑडिशन आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के शामिल हुए।
आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस दौरान आरएनएस से आशीष श्रीवास्तव ने आयोजन समिति के सदस्यों से कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। साथ ही ऑडिशन देने पहुंचे प्रतिभागियों से भी बातचीत करते हुए उनके अनुभव जाने।
प्रतिभागियों ने इस मंच को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर बताया। वहीं आयोजकों ने कहा कि ‘बस्तर आइडलÓ का उद्देश्य क्षेत्रीय प्रतिभाओं को एक नई पहचान देना और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति पूरी तरह तैयार नजर आई और प्रतिभागियों के उत्साह ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष बीजू बिस्वास और उपाध्यक्ष वंदना झा से आयोजन की तैयारियों, प्रतिभागियों की भागीदारी और मंच को लेकर चर्चा की।
दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि ‘बस्तर आइडलÓ का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच देना है, ताकि वे अपनी कला के दम पर आगे बढ़ सकें और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकें।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

