New Delhi 29 April, /- भारत में डिजिटल क्रांति अब सिर्फ भुगतान तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने के रास्ते भी आसान बना रही है। आने वाले समय में आपको यूपीआई के जरिये बस एक क्लिक में एनपीएस खाता भी खोलने की सुविधा मिलेगी।
पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ मिलकर राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) को और अधिक सुलभ बनाने की पहल की है। इसके तहत एनपीएस भीम इंटरफेस के जरिये एनपीएस खाता खोल सकेंगे। यह प्रक्रिया उतनी ही आसान होगी, जितना मोबाइल फोन से भुगतान।
एनपीएस खाता खोलने के लिए अभी तक कागजी प्रक्रिया, दस्तावेज, सत्यापन और समय की जरूरत होती थी, अब यह पूरा काम कुछ सेकंड में संभव होगा। एनपीएस भीम के जरिये एक क्लिक पर एनपीएस खाता खोलने की सुविधा न सिर्फ शहरी बल्कि ग्रामीण भारत के लिए भी गेमचेंजर साबित हो सकती है। इसके साथ ही, एनपीएस धारकों के लिए पेंशन की राहत काफी आसान हो जाएगी

