रायपुर, 29 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणामों को आधिकारिक रूप से ऑनलाइन जारी किया।
विद्यार्थी अब छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, वन मंत्री केदार कश्यप तथा मंडल की अध्यक्ष रेणु पिल्लै भी उपस्थित रहीं।
बोर्ड द्वारा परिणामों की घोषणा के साथ ही प्रदेश भर के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। अब छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से अपने अंक और परिणाम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

