जांजगीर-चांपा, 29 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्रार्थी चन्द्रशेखर सिंह द्वारा 10 अप्रैल 2026 को थाना पामगढ़ में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, जमीन विवाद की पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने एकजुट होकर रात के समय उनके घर में जबरन प्रवेश किया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि बैस (33 वर्ष), संदीप बैस (36 वर्ष) और संतोष बैस (56 वर्ष), सभी निवासी चंडीपारा, थाना पामगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में सउनि सरोज पाटले, आरक्षक चंद्रशेखर कैवत्र्य, श्याम ओग्रे और लक्ष्मीकांत का विशेष योगदान रहा।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

