कोलकाता 29 अप्रैल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में बंपर मतदान हुए और ममता बनर्जी व नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी सहित तमाम दिग्गजों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। पोर्ट अंचल में सामाजिक कर्मी मतलुब खान सहित अन्य ने दावा किया किया बंगाल में एक बार फिर ममता सरकार का बनना तय है। सामाजिक कर्मी मतलुब खान ने तो यहां तक दावा कि, 2026 है ऐसे में इस बार तृणमूल 226 सीटों के आंकड़े को पार करेगी। कारण बंगाल में सीएम ममता बनर्जी के विकास कार्य का कोई विकल्प नहीं है। वहीं इस दौरान चन्दन गुप्ता, इमामुल हक, मोहम्मद आकिब खान, अरमान खान व ने भी दावा किया कि, कोई भी देश या राज्य जात पात के भेदभाव व जुमलेबाजी से नहीं समग्र विकास से चलता है। ऐसे में इस बार फिर ममता सरकार का आने कोई हैरत की बात नहीं होगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

