एमसीबी, 29 अप्रैल (आरएनएस)। भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कृ में नागरिकों की सुविधा के लिए स्व-गणना की व्यवस्था की गई है। इस डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से परिवार स्वयं अपने घर एवं परिवार संबंधी विवरण ऑनलाइन भर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल, तेज और सुविधाजनक बनेगी।
स्व-गणना पोर्टल राज्य अथवा संघ राज्य क्षेत्र द्वारा अधिसूचित अवधि के अनुसार, प्रगणक द्वारा घर-घर सर्वेक्षण प्रारंभ होने से 15 दिन पूर्व सक्रिय किया जाएगा। पोर्टल पर उपलब्ध अवधि के दौरान परिवार अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। पूरी प्रक्रिया में लगभग 15 से 20 मिनट का समय लग सकता है और सफलतापूर्वक सबमिट होने पर प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट प्राप्त होगी।
स्टेप 1 पोर्टल पर प्रवेश एवं प्रारंभिक लॉगिन
स्व-गणना के लिए नागरिकों को आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाना होगा। यहां ड्रॉप-डाउन सूची से अपना राज्य/संघ राज्य क्षेत्र चुनना होगा तथा कैप्चा दर्ज कर आगे बढऩा होगा। मानचित्र पर घर का सही स्थान चिन्हित करने के लिए लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग अधिक सुविधाजनक माना गया है।
स्टेप 2 परिवार का पंजीकरण
परिवार के मुखिया का नाम दर्ज करना अनिवार्य होगा। ध्यान रहे कि एक बार पंजीकरण के बाद यह नाम परिवर्तित नहीं किया जा सकेगा। इसके साथ परिवार के किसी एक सदस्य का मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जो केवल एक ही परिवार के लिए मान्य होगा। ई-मेल आईडी देना वैकल्पिक है, लेकिन इससे स्द्ग ढ्ढस्र ई-मेल पर भी प्राप्त की जा सकेगी।
स्टेप 3 भाषा चयन एवं ओटीपी सत्यापन
उपयोगकर्ता अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करेंगे, जिसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा। इसके पश्चात पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज कर सत्यापन करना होगा।
स्टेप 4 निवास स्थान का विवरण
उपयोगकर्ता को अपना जिला चुनकर पिन कोड (यदि उपलब्ध हो), गाँव/नगर, स्थानीय क्षेत्र तथा निकटवर्ती पहचान-चिह्न (लैंडमार्क) दर्ज करना होगा और खोज विकल्प पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 5 मानचित्र पर घर का सटीक चिन्हांकन
स्क्रीन पर प्रदर्शित डिजिटल मानचित्र में लाल मार्कर को खींचकर अपने घर के सही स्थान पर रखना होगा। यह जानकारी भविष्य में प्रगणक द्वारा क्षेत्रीय सत्यापन में सहायक होगी।
स्टेप 6 प्रश्नावली भरना
मकान एवं परिवार संबंधी विस्तृत प्रश्नावली भरनी होगी। प्रत्येक प्रश्न के साथ उपलब्ध नोट्स, टूल्टिप्स और स्न्रक्त उपयोगकर्ताओं की सहायता करेंगे। कुछ तकनीकी जानकारियां जैसे भवन संख्या या जनगणना मकान संख्या प्रगणक बाद में दर्ज करेंगे।
स्टेप 7 डेटा की समीक्षा
पूर्वावलोकन स्क्रीन के माध्यम से उपयोगकर्ता अपनी सभी प्रविष्टियों की पुन: जांच कर सकते हैं। आवश्यकता पडऩे पर संशोधन संभव होगा। जानकारी को ड्राफ्ट के रूप में भी सुरक्षित रखा जा सकता है।
स्टेप 8 अंतिम सबमिशन
सभी जानकारी सही होने पर पुष्टि करें और सबमिट करें विकल्प चुनना होगा। इसके बाद जानकारी लॉक हो जाएगी और संशोधन संभव नहीं होगा। सफल सबमिशन पर एच से प्रारंभ होने वाली 11 अंकों की विशिष्ट एसई आईडी प्राप्त होगी, जिसे एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भी भेजा जाएगा।
स्टेप 9 क्षेत्रीय सत्यापन
जब जनगणना प्रगणक घर पर आएंगे, तब परिवार को अपनी एसई आईडी दिखानी होगी। यदि आईडी का मिलान हो जाता है, तो स्व-गणना डेटा सत्यापित कर स्वीकार कर लिया जाएगा। अन्यथा प्रगणक पुन: जानकारी एकत्र करेंगे।
महत्वपूर्ण सुझाव
अंतिम तिथि से पूर्व स्व-गणना पूर्ण करना अनिवार्य है।
स्द्ग ढ्ढस्र को सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है।
मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता सुनिश्चित रखें।
सही स्थान चिन्हांकन से क्षेत्रीय सत्यापन में सुविधा होगी।
स्व-गणना की यह पहल जनगणना प्रक्रिया को डिजिटल, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे नागरिक अपनी सुविधा अनुसार भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

