रुड़की,29 अपै्रल (आरएनएस)। गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम ने पुलिस के साथ गढ़ी संघीपुर गांव में छापेमारी कर दो जीवित पशु और 105.5 किलो प्रतिबंधित मांस, कटान के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गोवंश स्क्वायड टीम के शरद कुमार को सूचना मिली थी कि गांव गढ़ी संघीपुर में कुछ लोगों द्वारा गोवंश पशु का कटान किया जा रहा है। जानकारी मिलती ही वह लक्सर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने सुलेमान, युसूफ व शहजाद निवासी गढ़ी संघीपुर गिरफ्तार कर लिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

