रुड़की,29 अपै्रल (आरएनएस)। पुलिस ने अवैध शराब बिक्री में एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान एक युवक से 45 देसी शराब के पव्वे भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार की गश्त के दौरान खुब्बनपुर गांव में एक आम के बाग के समीप एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा था। उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 45 देशी शराब के पव्वे बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम पवन कुमार निवासी खुब्बनपुर बताया। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि युवक के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया है। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

