रुड़की,29 अपै्रल (आरएनएस)। दुकान के बाहर आइसक्रीम की ठेली लगाने का विरोध करने पर दुकानदार को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। लाठरदेवा शेख निवासी जुबैर आलम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके भाई आकिब गांव में ही मोबाइल की दुकान है। 27 अप्रैल की देर शाम गांव निवासी मुसीर आलम दुकान के बाहर आया और आइसक्रीम का ठेली लगाने लगा। उन्होंने दुकान के बाहर ठेली लगाने का विरोध किया। आरोप है कि इस पर विरोध करने पर मुसीर ने आकिब के साथ गाली गलौज कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगा। मामला बढ़ता देख आकिब दुकान बंद कर घर की तरफ जाने लगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

