रुड़की,29 अपै्रल (आरएनएस)। पुलिस ने रोमियो लेन बार रेस्टोरेंट समेत चार पर छापेमारी की। इस दौरान चारों रेस्टोरेंट में देररात तक डीजे बजता मिला और युवक-युवतियां मिली। पुलिस ने चारों रेस्टोरेंट से डीजे का सामान जब्त कर चालान काटा। दोबारा नियमों का उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस को देररात तक रेस्टोरेंट खोलने वालों पर छापेमारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात बाईपास पर बेलड़ा गांव के पास रोमियो लेन बार रेस्टोरेंट पर छापेमारी की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

