रुड़की,29 अपै्रल (आरएनएस)। भीषण गर्मी का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ नजर आने लगा है। सिविल अस्पताल रुड़की में डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ओपीडी के साथ ही इमरजेंसी में भी प्रतिदिन कई मरीज इस समस्या से पीडि़त होकर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। गर्मी और लू के कारण शरीर में पानी की कमी हो रही है, जिससे लोग डिहाइड्रेशन का शिकार बन रहे हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

