रुड़की,29 अपै्रल (आरएनएस)। गंगनहर कोतवाली की नई बस्ती में दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि एक पक्ष के युवक ने बुजुर्ग से मारपीट कर दी। पीडि़त की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। बुधवार बुजुर्ग ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर बताया कि पड़ोसी युवक आए दिन उनके परिवार के साथ गाली गलौज करता है। बुधवार की सुबह वह गाली गलौज कर रहा था। विरोध करने पर युवक और उसकी मां ने उनके साथ मारपीट करते हुए हंगामा कर दिया। आरोप है कि बीच बचाव कराने आए परिजनों से भी मारपीट कर दी। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

