रुड़की,29 अपै्रल (आरएनएस)। पुलिस ने लंबे समय से न्यायालय के वारंट से फरार चल रहे वारंटी को घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही न्यायालय में पेश किया है। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि परवेज निवासी मक्खनपुर कई सालों से न्यायालय की ओर से वारंट जारी होने के बाद फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसके गैरजमानती वारंट जारी किए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार की रात पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसे कोर्ट में पेश किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

