अल्मोड़ा,29 अपै्रल (आरएनएस)। न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों के अनुपालन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमेश्वर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बुधवार को की गई कार्रवाई में लंबे समय से न्यायालय में पेश न हो रहे आरोपी को पकड़कर अदालत में प्रस्तुत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित अभियुक्त भगवत सिंह निवासी लखनाड़ी, सोमेश्वर लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

