पिथौरागढ़,29 अपै्रल (आरएनएस)। महाविद्यालय में ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार व समृद्धि विषय पर करियर कॉउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्राचार्य प्रो. बीएम पाण्डेय की निर्देश पर वनस्पति विज्ञान व अर्थशास्त्र विभाग ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. बीएन खाली रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता हिमालयन ग्रामीण विकास समिति के संस्थापक व अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राजेन्द्र सिंह बिष्ट, विशिष्ट वक्ता वरिष्ठ समाजसेवी गिरीश चन्द्र जोशी रहे। मुख्य वक्ता बिष्ट ने छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में समूह गठन व संचालन प्रक्रिया, समूहों की बचत, ऋण लेन-देन का विवरण, सहकारिताओं का गठन व प्रशिक्षण, पशु-पालन, डेयरी, बकरी पालन, सब्जी उत्पादन सहित अन्य रोजगार से जुड़े पहलुओं के बारे में जानकारी दी। विशिष्ट वक्ता जोशी ने प्राकृतिक व जैविक खेती की विधियों के बारे में जानकारी दी। संचालन डॉ. लीलाधर मिश्र ने किया। यहां अर्थशास्त्र विभाग प्रभारी डॉ. रश्मि सेलवाल, करियर कॉउंसलिंग सेल के डॉ. प्रदीप दुर्गापाल, डॉ. बीएस बिष्ट, डॉ. महेश विश्वकर्मा, डॉ. प्रमेश टम्टा मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रोफेसर गिरीश चन्द्र पंत समेत अन्य महाविद्यालय के प्राध्यापक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

