पिथौरागढ़,29 अपै्रल (आरएनएस)। नगर में भारतनेट परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने डीएम आशीष भटगांई से शिष्टाचार भेंट की। बुधवार को दूरसंचार विभाग के उत्तर प्रदेश (पूर्व व पश्चिम) के अतिरिक्त महानिदेशक अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले के 8 ब्लॉकों में से 7 में सर्वेक्षण कार्य पूर्ण हो चुका है। धारचूला ब्लॉक में सर्वेक्षण कार्य प्रगति पर है। बैठक में भारतनेट परियोजना के सुचारु क्रियान्वयन व शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए आवश्यक समन्वय व सहयोग पर चर्चा की गई। डीएम ने परियोजना के महत्व को देखते हुए हर संभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया है। बता दें कि भारतनेट परियोजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य देश के ग्रामीण क्षेत्रों को उच्च गति ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जोडऩा है, ताकि डिजिटल सेवाओं, ई-गवर्नेंस, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंच सके। यहां उप महानिदेशक राजीव बंसल, निदेशक लवी गुप्ता, परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी के जोनल प्रबंधक धर्मेंद्र, मनोज कोठियाल, महेश जोशी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

