रुद्रपुर,29 अपै्रल (आरएनएस)। ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने फुलसूंगा क्षेत्र से 28 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि मंगलवार को परशुराम चौक पर चेकिंग के दौरान टीम ने सड़क किनारे एक खोखे में कुछ संदिग्ध गतिविधियों देखीं। इस पर पुलिस ने एक आरोपी वार्ड पांच निवासी आलोक राय को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका एक साथ फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 28 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

