रुद्रपुर,29 अपै्रल (आरएनएस)। चोरों ने पेट्रोल पंप स्वामी की बिल्डिंग में घुसकर कीमती सामान चोरी कर लिया। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पेट्रोल पंप के स्वामी गोपाल कृष्ण अग्रवाल निवासी निकट रेलवे स्टेशन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी एक बिल्डिंग नगरपालिका कार्यालय के सामने है। 25 अप्रैल तड़के चार बजे चोरों ने लकड़ी के दरवाजे, पीतल का सामान, बिजली उपकरण व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गृहस्वामी ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

