रुद्रपुर,29 अपै्रल (आरएनएस)। सितारगंज में मंगलवार रात चोरी की एक और घटना सामने आई है। चोर ने छत पर बने रोशनदान को तोड़कर घर में प्रवेश किया और पांच कट्टा चावल सहित करीब 11 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। गांव थारूतिसौर निवासी प्रेमलता ने बताया कि 28 अप्रैल की रात अज्ञात व्यक्ति रोशनदान तोड़कर घर में घुस गया। उसने वहां रखा पांच कट्टा चावल और अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा चोर ने घर में लगा सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और उसमें चोर का चेहरा भी दिखाई दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने सतीश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

