रायपुर, 29 अप्रैल (आरएनएस)। राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में पशु के साथ क्रूरता और अनाचार के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल था।
वीडियो फुटेज से हुई पहचान
पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति द्वारा पशु के साथ अमानवीय कृत्य किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 139/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मिले वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।
आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हमीउद्दीन (70 वर्ष), निवासी ग्राम सोन वर्षा, थाना कुल्हाई, जिला महराजगंज (उत्तरप्रदेश) हाल पता डूमर तालाब, तिवारी कॉलोनी, आमानाका रायपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
इन धाराओं में हुई कार्रवाई
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 (धार्मिक भावनाओं को आहत करने) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और इस तरह के अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

