बीजापुर, 30 अप्रैल (आरएनएस)। थाना कुटरू क्षेत्रांतर्गत ग्राम चिन्?गेर में मनवा पुलिस मनवा नाटे अभियान के अंतर्गत जन-संवाद कार्यक्रम एवं चलित थाना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए, जिनसे पुलिस द्वारा सीधा संवाद स्थापित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया एवं उनके निराकरण हेतु आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया।
ग्रामीणों को समझाइश दी गई कि गांव अथवा जंगल में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा अन्जान व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी थाना/पुलिस को सूचना दें। जिस पर ग्रामीणों द्वारा किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा मूवमेंट नहीं होने की जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त, ग्रामीणों को बच्चा चोरी से संबंधित अफवाहों से सतर्क रहने की सलाह दी गई तथा किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करने हेतु जागरूक किया गया।
यातायात जागरूकता के तहत ग्रामीणों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने एवं वाहनों का बीमा (इंश्योरेंस) कराने हेतु प्रेरित किया गया।
साइबर जागरूकता के अंतर्गत ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए समझाइश दी गई।
कार्यक्रम के अंत में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्रामीणों एवं बच्चों को साड़ी, टी-शर्ट, नेकर, चप्पल, बर्तन, खेल सामग्री (क्रिकेट किट, वॉलीबॉल किट, लूडो) तथा बच्चों को कॉपी, पेन एवं चॉकलेट, बिस्किट वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच आपसी विश्वास, संवाद एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

