अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी आगामी फिल्म मैं एक्टर नहीं हूं को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ इस फिल्म में चित्रांगदा सतरूपा भी मुख्य भूमिका में हैं। टीजर देखते हुए यह फिल्म किसी फिल्म से ज्यादा डॉक्यूमेंट्री जैसी लग रही है।
प्रोड्यूसर आदित्य कृपलानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर फिल्म का टीजर रिलीज किया है। साथ ही इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट साझा किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, क्या कभी एक्टर बनने का सपना देखा है? मैं एक्टर नहीं हूं फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और चित्रांगदा सतरूपा लीड रोल में है। यह फिल्म एक ऐसे बैंकर की कहानी है, जो दो देशों-भारत और जर्मनी में रहते हुए एक एक्टर से एक्टिंग सीखता है। टीजर की एडिटिंग ऋषिकेश पेटवे ने की है।
फिल्म के टीजर के साथ ही इसकी रिलीज डेट को लेकर भी जानकारी साझा की गई है। मैं एक्टर नहीं हूं फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के टीजर में दिखाया गया है कि नवाजुद्दीन एंजाइटी की थैरेपी के लिए साइकोलॉजिस्ट के पास जाते हैं। वहां, पता चलता है कि उन्हें एक्टिगं का शौक है। इसके बाद उनकी ट्रेनिंग शुरू होती है।
फिल्म के टीजर पर यूजर्स के कमेंट्स आ रहे हैं। यूजर्स को टीजर में बैकग्राउंड स्कोर और लोकेशन पसंद आ रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा है, उत्साहित हैं इस फिल्म के लिए। इंतजार है। एक यूजर ने लिखा है, वाह, यह तो बहुत शानदार लग रहा है। इसके लिए उत्साहित हूं। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन आदित्य कृपलानी ने किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

