जांजगीर-चांपा, 01 मई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। नवागढ़ थाना पुलिस ने एक आरोपी को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नवागढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने महेश कश्यप, उम्र 30 वर्ष, निवासी भैंसमुंडी को 29 पाव देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी के कब्जे से अवैध शराब बरामद कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश सेंडे की सराहनीय भूमिका रही।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

