रायपुर, 02 मई (आरएनएस)। राजधानी रायपुर में होने वाले आईपीएल मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। Indian Premier League के तहत आयोजित इन मैचों के लिए टिकटों की बिक्री कल से शुरू होगी।
टिकट खरीदने के इच्छुक फैंस Royal Challengers Bangalore (RCB) की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए टिकट बुक कर सकेंगे। इस संबंध में जानकारी RCB ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर साझा की है।
रायपुर में 10 मई को Mumbai Indians के खिलाफ और 13 मई को Kolkata Knight Riders के खिलाफ मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों मैचों को लेकर फैंस में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
क्रिकेट प्रेमियों को सलाह दी जा रही है कि टिकट जल्द से जल्द बुक करें, क्योंकि इन हाई-वोल्टेज मुकाबलों के टिकट तेजी से खत्म हो सकते हैं।
बंछोर
000

