रायपुर,02 मई (आरएनएस)। कांकेर जिले में हुए IED विस्फोट की घटना पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे में शहीद हुए एक इंस्पेक्टर और तीन जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शहीदों की आत्मा को शांति मिले तथा उनके परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्राप्त हो। साथ ही घटना में घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की गई।उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं यह दर्शाती हैं कि बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियां अभी भी मौजूद हैं और इनसे निपटने के लिए निरंतर सतर्कता तथा समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि क्षेत्र में संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर जांच एवं सुरक्षात्मक अभियान चलाए जाएं, ताकि आम नागरिकों और सुरक्षा बलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि बस्तर में स्थायी शांति और सुरक्षित वातावरण के लिए दीर्घकालिक एवं ठोस रणनीति बनाना आवश्यक है, जिससे क्षेत्र के जनजीवन को सामान्य और सुरक्षित बनाया जा सके।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

