धमतरी, 02 मई (आरएनएस)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवपुर एवं संकुल केंद्र, देवपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 30 अप्रैल को एक भव्य सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य कीर्तिलता साहू के सेवानिवृत्ति उपरांत अर्धवार्षिकी पूर्ण होने पर उनका सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों, जनभागीदारी समिति, शाला प्रबंधन समिति एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं विद्यालय में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। सभी ने उनके कर्तव्यनिष्ठ एवं प्रेरणादायक व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए उन्हें सप्रेम भेंट प्रदान कर सम्मानित किया।
इसी अवसर पर संकुल परिवार की ओर से अन्य शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। पीयूष नाग सहा.शिक्षक से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला पदोन्नति होने पर भावभीनी विदाई दी गई। वहीं अर्चना कौशल के प्रधान पाठक के रूप में पदभार ग्रहण करने पर उनका स्वागत किया गया।
इसके अतिरिक्त ऊर्वशी कांसी के बोध सेमरा में पदस्थापन होने पर उनका भी स्वागत किया गया तथा वीणा साहू शिक्षा प्रदाता के कार्यकाल पूर्ण होने पर उनके योगदान का विशेष सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीलम साहू , ग्राम पटेल हुलेश्वर नेताम , सदस्य उमेश गंजीर , पूर्व अध्यक्ष गजेन्द्र साहू सहित संकुल केंद्र एवं शाला परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान पार्वती साहू द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं भावपूर्ण संबोधन ने वातावरण को भावुक एवं प्रेरणादायक बना दिया। अंत में सभी ने सेवानिवृत्त एवं पदोन्नत शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में के. एल. गंजीर, के एल. साहू, तुलसी ध्रुव, पूजा यादव, डामीन साहू, डॉ शेष साहू, दुर्गेश जुर्री, राधिका बिसेन, डी. आर. खुटे, हितेंद्र साहू, अतुल ध्रुव गीतांजली साहू, हेमशिखा साहू लता सोरी, वीणा साहू, शशिकला बैरागी, लता चाणक्य, पुष्पा ध्रुव, महेश्वरी साहू, मनीषा देवदास उर्वशी कांसी, अंजलि यदुराज, किशोर वर्मा स्वाति गँधर्व, एन. पी. वर्मा.टिकेंद्र यादव, गोविन्द निषाद, उदय यादव, झरना ध्रुव मनोज कुर्रे आदि का विशेष सहयोग रहा है कार्यक्रम का संचालन टी. आर. अटल. ने की उक्त जानकारी सुरेश ध्रुव ने दी।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

