कोलकाता,02 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने आज महानगर में विधानसभा चुनावों की मतगणना से पहले, हर विधानसभा क्षेत्र के मतगणना एजेंटों के साथ एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान डायमंड हार्बर के सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहें। इधर मतगणना के दिन पार्टी के कर्मी समर्थक कैसे काम करेगें। तृणमूल सूत्रों के अनुसार, ममता बनर्जी ने निर्देश दिया है कि जिस भी बूथ पर बीजेपी 500 से 700 या यहां तक कि 1,000 वोटों के अंतर से आगे चल रही हो, वहाँ तत्काल दोबारा गिनती की मांग उठाई जाए। इसके अलावा, तृणमूल प्रमुख ने कई अन्य निर्देश भी दिए हैं।
तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी को पूरा भरोसा है कि उनकी पार्टी दो सौ से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी। हालंकि, वह इस बात पर जोर देती हैं कि वोटों की गिनती के दौरान किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया है कि सोमवार, 4 मई को जिस दिन वोटों की गिनती होगी कोई भी पार्टी एजेंट तब तक काउंटिंग सेंटर से बाहर न निकले, जब तक वह खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस न कर लें।
इसके अलावा, जिन मामलों में काउंटिंग सेंटर किसी ग्रामीण या काफी दूरदराज के इलाके में स्थित है, वहाँ उम्मीदवार, उनके मुख्य एजेंट और काउंटिंग एजेंटों को एक रात पहले यानी रविवार को ही पहुंच जाना चाहिए। तृणमूल नेता ने खास निर्देश दिए हैं कि वे काउंटिंग सेंटर के आस-पास ही किसी होटल में कमरा किराए पर लें और रविवार की रात वहीं बिताएँ। जैसे ही सुबह हो, वे तैयार हों, नाश्ता करें और काउंटिंग सेंटर के लिए निकल पड़ें। वोटों की गिनती सुबह 8:00 बजे शुरू होनी है; हालाँकि, ममता ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि काउंटिंग एजेंटों को सुबह 6:00 बजे तक सेंटर पहुंच जाना चाहिए, और उन्होंने निर्देश दिया है कि वे एक साथ मिलकर एक समूह के रूप में कहीं जाएं। ममता ने काउंटिंग एजेंटों को अपने साथ एक नोटबुक या डायरी और एक पेन रखने की भी सलाह दी है, और उन्हें निर्देश दिया है कि जैसे ही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) खोली जाएं, वे सभी जरूरी जानकारियों को बहुत बारीकी से नोट करें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

