आबूराज/कोलकाता,02 मई (आरएनएस)। राजस्थान के माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय ‘ज्ञान सरोवरÓ में ‘वैश्विक शांति की आवश्यकता एवं मीडिया की भूमिकाÓ विषय पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कॉन्फ्रेंस में देशभर के हजारों पत्रकार विश्व मे शांति की स्थापना के मंथन के लिए जुटे। साथ ही आंतरिक शक्ति बढ़ाने के लिए राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी हुआ। इस दौरान बीके युगरतन ने प्रस्तुत किया। स्वागत नृत्य आगरा की काजोल डांस एकेडमी ने प्रस्तुत किया। राजयोगिनी बीके सुदेश, बीके करुणा, बीके शीलू व बीके सरला के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने शिरकत की।
इसके साथ ही मीडिया प्रभाग के राष्ट्रीय समन्वय ब्रह्माकुमार निकुंज, मीडिया विंग की उपाध्यक्ष बीके सरला दीदी, मीडिया प्रभाग के राष्ट्रीय समन्वय ब्रह्माकुमार शांतनु भाई, अंतरराष्ट्रीय शांति पहल की महानिदेशक और ग्लोबल हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर की जनसंपर्क व आध्यात्मिक सलाहकार डॉ बीके बिन्नी बहन, माउंट आबू स्थित ज्ञान सरोवर की डायरेक्टर बीके प्रभा दीदी, ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय कॉर्डिनेटर बीके चंदा दीदी सहित अन्य गणमान्य ने अपनी बातों को रखा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

