हथियार के साथ सोशल मीडिया पोस्ट पड़ा भारी
कोलकाता,02 मई (आरएनएस)। कोलकाता पुलिस मुख्यालय ने कालीघाट थाने के प्रभारी अधिकारी इंस्पेक्टर गौतम दास को सस्पेंड कर दिया है। उनकी जगह उल्टाडांगा थाने की प्रभारी इंस्पेक्टर चमेली मुखर्जी को कालीघाट थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल, इंस्पेक्टर गौतम दास ने हाल ही में सोशल मीडिया (फेसबुक) और व्हाट्सऐप स्टेटस पर अत्याधुनिक हथियार के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर के साथ उन्होंने “रेडी फॉर न्यु असाइनमेंट ” लिखा था। यह पोस्ट सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया।तृणमूल कांग्रेस ने इस तस्वीर को लेकर चुनाव आयोग और कोलकाता पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए गौतम दास को सस्पेंड कर दिया। टीएमसी के पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, जयप्रकाश मजूमदार ने सोशल मीडिया पर गौतम दास की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए दावा किया था की यह तस्वीर कालीघाट पुलिस स्टेशन के मौजूदा ओसली ने अपने फेसबुक और व्हाट्सएप स्टेटस पर शेयर की थी।तृणमूल कांग्रेस ने इस तस्वीर को लेकर चुनाव आयोग और कोलकाता पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए गौतम दास को सस्पेंड कर दिया। टीएमसी के पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, जयप्रकाश मजूमदार ने सोशल मीडिया पर गौतम दास की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए दावा किया था की यह तस्वीर कालीघाट पुलिस स्टेशन के मौजूदा ओसी ने अपने फेसबुक और व्हाट्सएप स्टेटस पर शेयर की थी।
जयप्रकाश ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल और कोलकाता पुलिस के मौजूदा कमिश्नर अजय नंद को पत्र लिखकर इस मामले की औपचारिक रूप से जानकारी दी है। टीएमसी की शिकायत मिलने के बाद कोलकाता पुलिस ने तुरंत गौतम दास के खिलाफ एक्शन लेते हुए उसे सस्पेंड कर दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

