सुनील पांडे निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दिनÓ सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज हुई. इसका रितेश देशमुख की राजा शिवाजी और मोहनलाल-ममूटी की पैट्रियट से क्लैश हुआ है. इन दो फिलमों के आगे जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर ‘एक दिनÓ दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकाम रही और लवयापा (2025) और लव स्टोरी (2021) जैसी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी मात नहीं दे पाई. जानते हैं ‘एक दिनÓ ने अपने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है?
बता दें कि साउथ की टॉप एक्ट्रेस साई पल्लवी ने ‘एक दिनÓ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. वहीं ये आमिर खान के बेटे जुनैद खान की दूसरी हिंदी फिल्म है. हालांकि ‘एक दिनÓ बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई और रिलीज के पहले ही दिन ये बुरी तरह पिट गई है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकडों के मुताबिक ‘एक दिनÓ ने भारत में अपनी रिलीज के पहले दिन 0.81 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 14त्न रही है.
जुनैद-साई की इस फिल्म की शुरुआत अन्य रोमांटिक फिल्मों की तुलना में कुछ खास नहीं रही. बता दें कि जुनैद की पहली फिल्म लवयापा भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई थी फिर भी इसने अपने ओपनिंग डे पर 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया था. साई की हिट तेलुगु फिल्म लव स्टोरी ने अपने पहले दिन 9.05 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं ‘एक दिनÓ हिंदी सिनेमा की सबसे सफल रोमांटिक ड्रामा फिल्म सैयारा (2025) के आसपास भी नहीं है, जिसने 21.50 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन किया था.
एक दिन सुनील पांडे द्वारा निर्देशित और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले मंसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. यह फिल्म साई की बॉलीवुड में पहली फिल्म है और जुनैद की दूसरी रिलीज है. यह 2016 में आई थाई फिल्म वन डे का रीमेक है. शुरुआत में इसे नवंबर 2025 में रिलीज करने की प्लानिंग थी, लेकिन बाद में इसे मई तक टाल दिया गया था.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

