नईदिल्ली, 03 मई। भारत को फ्रांस के खिलाफ होने वाले थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले करारा झटका लगा है, क्योंकि उसके स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन दाहिनी कोहनी में सूजन के कारण इसमें नहीं खेल पाएंगे और उनकी अनुपस्थिति में विश्व के 30वें नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत कोर्ट पर उतरेंगे.
दुनिया के नंबर 6 खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने क्वार्टर फाइनल में दो मैच प्वाइंट बचाकर विश्व के छठे नंबर के खिलाड़ी चोउ टिएन चेन पर एक घंटे 28 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में 18-21, 22-20, 21-17 से जीत दर्ज की, जिससे भारत ने चीनी ताइपे पर 3-0 से जीत हासिल की. इस मैच के दौरान हालांकि लक्ष्य की कोहनी में चोट लग गई थी और वह अभी तक इससे पूरी तरह से नहीं उबर पाए हैं.
भारतीय बैडमिंटन संघ के महासचिव संजय मिश्रा ने एक बयान में कहा, ‘टीम के मेडिकल स्टाफ द्वारा पूरी जांच-पड़ताल के बाद, यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है. इसका मकसद लक्ष्य को ठीक होने के लिए पर्याप्त समय देना और यह सुनिश्चित करना है कि अगर भारत फाइनल में पहुंचता है, तो वह पूरी तरह से फिट हों. फिलहाल, उन पर कड़ी मेडिकल नजर रखी जा रही है और उन्हें हर जरूरी मदद दी जा रही है. टीम को पूरा भरोसा और उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक होकर अपनी बेहतरीन फॉर्म में वापस आ जाएंगे.’
लक्ष्य के ‘मेंटोरÓ और पूर्व भारतीय कोच विमल कुमार ने कहा, ‘उनके पैरों में छाले भी पड़ गए हैं.’
भारतीय एकल टीम में श्रीकांत, एचएस प्रणय और आयुष शेट्टी हैं, जबकि युगल मुकाबले में आमसकारुनन और एमआर अर्जुन और डबल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी मैदान में उतरेगी.
भारत का सेमीफाइनल में पहुंचने से पदक पक्का हो गया है. भारत ने 2022 में थॉमस कप जीता था. उसने 1952, 1955 और 1979 में कांस्य पदक जीते थे.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

