रायगढ़,4 मई (आरएनएस)। जिले के ग्राम महलोई में उस वक्त माहौल बदल गया जब पुलिस खुद गांव पहुंची और चौपाल को सुरक्षा और जागरूकता का बड़ा मंच बना दिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्द्धड्डह्यद्धद्ब रूशद्धड्डठ्ठ स्द्बठ्ठद्दद्ध के निर्देशन में थाना तमनार पुलिस ने एक व्यापक जनचौपाल आयोजित की जहां थाना प्रभारी निरीक्षक क्कह्म्ड्डह्यद्धड्डठ्ठह्ल क्रड्डश ्रद्धद्गह्म् ने ग्रामीणों के बीच सीधे संवाद कर उन्हें अपराध, कानून और सुरक्षा के हर पहलू से रूबरू कराया, बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने इस पहल को गंभीरता से सुना और समझा, टीआई ने महिला सुरक्षा पर सबसे ज्यादा फोकस करते हुए छेडख़ानी, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी और अपहरण जैसे गंभीर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और साफ कहा कि ऐसे मामलों में कानून बेहद सख्त है और त्वरित कार्रवाई होती है, उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को सही दिशा देने की अपील की ताकि वे किसी बहकावे में न आएं, हेलो सिस्टर हेल्पलाइन 9429270533, डायल 112 और पुलिस कंट्रोल रूम 9479193299 जैसे नंबर साझा कर बताया कि किसी भी संकट में तुरंत मदद उपलब्ध है, वहीं साइबर अपराधों पर चेतावनी देते हुए कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया पर अजनबियों से सावधान रहें, किसी भी हालत में ओटीपी, बैंक डिटेल या निजी जानकारी साझा न करें और लालच भरे लिंक से दूर रहें क्योंकि एक छोटी सी गलती बड़ा नुकसान बन सकती है, सड़क सुरक्षा पर भी पुलिस ने कड़ा संदेश दिया कि तेज रफ्तार, बिना हेलमेट और शराब पीकर वाहन चलाना सीधे मौत को न्योता देना है और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रव5ाई तय है, इसके साथ ही नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर पुलिस ने ग्रामीणों से सहयोग मांगा और कहा कि युवाओं को नशे से बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी है, इस जनचौपाल में थाना तमनार का पूरा स्टाफ मौजूद रहा और हर ग्रामीण से संवाद कर उन्हें जागरूक, सतर्क और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया, गौरतलब है कि जब पुलिस और जनता साथ खड़े होते हैं तो अपराध खुद-ब-खुद कमजोर पड़ जाता है—जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

