कबीरधाम, 03 मई (आरएनएस)। कबीरधाम जिले के पण्डरिया थाना क्षेत्र में एक बारात का जश्न उस वक्त खौफनाक घटना में बदल गया जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और 18 वर्षीय मुकेश साहू की जान चली गई, लेकिन घटना के बाद कबीरधाम पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज कुछ ही समय में पूरा मामला सुलझा दिया और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि 3 विधि के विरुद्ध संघर्षरत किशोरों को निरुद्ध किया गया, यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल और एसडीओपी पण्डरिया भूपत सिंह धनैश्री के नेतृत्व में अंजाम दी गई, दरअसल मामला 15 अप्रैल 2026 का है जब ग्राम सरईसेत में एक बारात कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, इस झगड़े में मुकेश साहू गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, इस घटना के बाद थाना लोरमी से प्राप्त मर्ग डायरी के आधार पर थाना पण्डरिया में मर्ग क्रमांक 14/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से साक्ष्य जुटाए, गवाहों के बयान लिए, पहचान परेड कराई और तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान पुख्ता की, इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर एक-एक कर सभी आरोपियों को धर दबोचा, गिरफ्तार आरोपियों में लवेश कुमार धुर्वे (30 वर्ष), ओमप्रकाश उर्फ मोनू धुर्वे (19 वर्ष), नारायण सिंह धुर्वे (46 वर्ष), राहुल कुमार धुर्वे (22 वर्ष), अजय धुर्वे (23 वर्ष) और हरेन्द्र कुमार धुर्वे (20 वर्ष) सभी निवासी ग्राम सरईसेत, थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम शामिल हैं, वहीं इस घटना में शामिल 3 नाबालिगों को भी विधि अनुसार निरुद्ध किया गया है, पुलिस ने आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त कर ली है और घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं, फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई जारी है और पुलिस पूरे मामले की कडिय़ों को जोडऩे में जुटी है, इस बीच कबीरधाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में संयम और शांति बनाए रखें ताकि ऐसे विवाद खतरनाक रूप न लें, गौरतलब है कि एक छोटी सी कहासुनी कैसे जानलेवा बन सकती है, यह घटना उसी की चेतावनी है—संयम ही सुरक्षा है और कानून से ऊपर कोई नहीं।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

