कोलकाता 3 मई (आरएनएस)। पर्यवेक्षकों की संख्या के लिहाज से दक्षिण 24 परगना दूसरे स्थान पर है। यहां 31 सीटों के लिए 45 ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। हालांकि, फलता सीट पर फिलहाल मतगणना नहीं होगी, इसलिए शेष 30 सीटों पर कितने पर्यवेक्षक ड्यूटी करेंगे, इस बारे में आयोग ने अभी स्पष्ट नहीं किया है। कोलकाता (उत्तर और दक्षिण) की कुल 11 सीटों के लिए 12 काउंटिंग ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। वहीं पूर्व बर्धमान और पूर्व मेदिनीपुर में 16-16 सीटों के लिए 26-26 पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। इसके अलावा नदिया जिले की 17 विधानसभा सीटों के लिए 25, हावड़ा जिले की 16 सीटों के लिए 25 और हुगली जिले की 18 सीटों के लिए 24 काउंटिंग ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। इसी प्रकार, बीरभूम जिले की 11 सीटों के लिए 12, बांकुड़ा जिले की 12 सीटों के लिए 15, कूचबिहार जिले की नौ सीटों के लिए 11 और दक्षिण दिनाजपुर जिले की छह सीटों के लिए सात पर्यवेक्षक तैनात किए हैं। वहीं, दार्जिलिंग की पांच सीटों के लिए 10, मुर्शिदाबाद की 22 सीटों के लिए 33, पुरुलिया की नौ सीटों के लिए 15 और पश्चिम बर्धमान की नौ सीटों के लिए 18 काउंटिंग ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। निर्वाचन आयोग का कहना है कि मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए इन पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है। ये सभी अधिकारी मतगणना केंद्रों पर पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत रिपोर्ट करेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

