उत्तर दिनाजपुर। जिले के हेमताबाद के महिपुर इलाके में आज सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मेहमूदा बेगम (56) के रूप में हुई है, जो कालियागंज के भंडार इलाके की रहने वाली थी। परिवार के अनुसार, शनिवार देर रात उन्हें अपनी बेटी के बीमार होने की खबर मिली थी। बेटी की चिंता में वह तुरंत घर से निकल पड़ीं और पैदल ही उसके ससुराल की ओर जा रही थीं। लेकिन रास्ते में ही महिपुर इलाके के पास एक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उन्हें पहले हेमताबाद ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत बिगडऩे पर डॉक्टरों ने उन्हें रायगंज मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, घटना में शामिल वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

