मुर्शिदाबाद 3 मई (आरएनएस)। जिले के समशेरगंज थाने की पुलिस ने शनिवार देर रात दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके करीब 300 ग्राम हेरोइन जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शाहदात मोमिन और अताउल्ला शेख के रूप में हुई है, जो माल्दा जिले के कालियाचक के निवासी हैं। दोनों कथित तौर पर मोटरसाइकिल से कालियाचक से बहरमपुर की ओर मादक पदार्थ की तस्करी के इरादे से जा रहे थे। मिली सूचना के आधार पर समशेरगंज थाना पुलिस ने नए डाकबंगला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-12 पर निगरानी बढ़ाई। संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक मोटरसाइकिल को रोका गया और तलाशी ली गई, जिसके दौरान आरोपितों के पास से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को रविवार को बहरमपुर की विशेष अदालत में पेश किया। आगे की जांच जारी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

