० कोरबा में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार—2 दिन में 428 लीटर अवैध शराब जब्त, 28 आरोपी दबोचे, भट्टियां तोड़ी गईं
कोरबा, 03 मई (आरएनएस)। कोरबा जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि दो दिनों में ही पूरा नेटवर्क हिल गया, सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत 2 और 3 मई को चली ताबड़तोड़ कार्रवाई में पुलिस ने 428.94 लीटर अवैध शराब जब्त की, 26 मामले दर्ज किए और 28 आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए जिलेभर में शराब माफियाओं के ठिकानों पर सीधा वार किया, यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सभी एसडीओपी के मार्गदर्शन में की गई, पुलिस टीमों ने थाना और चौकी स्तर पर लगातार दबिश देकर जंगलों और ग्रामीण इलाकों में छिपाकर रखी गई महुआ शराब को खोज निकाला, कई अवैध भट्टियों को मौके पर ही तोड़ दिया गया और शराब बनाने में इस्तेमाल बर्तन,
ड्रम और अन्य उपकरण जब्त किए गए, इतना ही नहीं अवैध परिवहन में लगे टू-व्हीलर वाहनों को भी जब्त कर कारोबारियों की कमर तोड़ दी गई, आबकारी एक्ट की धारा 34(1) और 34(2) के तहत सभी मामलों में कानूनी कार्रवाई की गई, पुलिस ने साफ संकेत दे दिया है कि जिले में अवैध शराब का धंधा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि इस जहर जैसे कारोबार को पूरी तरह खत्म किया जा सके, फिलहाल यह कार्रवाई बताती है कि जब पुलिस मैदान में उतरती है तो अवैध कारोबार ज्यादा दिन टिक नहीं पाता—अब कोरबा में शराब माफियाओं के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा।
०


