आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म एक दिन शुक्रवार को रिलीज हुई. इस रोमांटिक ड्रामा में जुनैद खान को साई पल्लवी के अपोजिट रोल में देखा गया. साई पल्लवी ने इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया है. इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा थी. आमिर खान ने खुद इस फिल्म का प्रमोशन किया. लेकिन फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. फिल्म के रिव्यूज भी खराब थे. आइए जानते हैं दो दिनों में फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया.
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 1 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 1765 शोज मिले और 14.2 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू तीनों भाषा में रिलीज हुई है.दूसरे दिन हिंदी में फिल्म ने 90 लाख कमाए. वहीं तमिल में 2 लाख और तेलेगू में 8 लाख कमाए.
फिल्म का टोटल कलेक्शन 2.15 करोड़ हो गया है. मालूम हो कि फिल्मके दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियली सामने नहीं आए हैं.
फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ कमाए थे. फिल्म को 14.3 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली और फिल्म को 1961 शोज मिले थे. बता दें कि इस फिल्म के साथ रितेश देशमुख की राजा शिवाजी भी रिलीज हुई है और फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं. राजा शिवाजी को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स का असर भी एक दिन पर पड़ा है.
फिल्म को सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 2016 में आई थाई फिल्म वन डे का रीमेक है. फिल्म में दिखाया गया कि एक आदमी अपनी कलीग के प्यार में पड़ता है लेकिन वो उससे अपनी फीलिंग बयां नहीं कर पाता है. वो उसके साथ रहना चाहता है सिर्फ एक दिन के लिए. और आखिर में उसकी वो विश भी पूरी होती है. एक दिन की भी कहानी ये ही है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

