सारंगढ़ बिलाईगढ़, 04 मई (आरएनएस)। अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए चौकी कनकबीरा पुलिस ने एक ही दिन में ऐसी ताबड़तोड़ कार्रवाई की कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, 2 मई 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने अलग-अलग तीन मामलों में घेराबंदी कर रेड डाली और कुल 49 लीटर 540 एमएल अवैध शराब के साथ 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, इतना ही नहीं शराब तस्करी में इस्तेमाल हो रही तीन मोटरसाइकिल भी मौके से जब्त कर ली गई, पूरा ऑपरेशन पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्र्णेये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय और एसडीओपी स्नेहिल साहू के निर्देश पर चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक टीकाराम खटकर के नेतृत्व में अंजाम दिया गया, पहले मामले में अपराध क्रमांक 200/2026 के तहत पुलिस ने शेख रशीद (35 वर्ष) और अनिल यादव (35 वर्ष) निवासी डीपरापारा सारंगढ़ को दबोचा जिनके कब्जे से प्लास्टिक थैलों और स्कूटी की डिक्की में छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में देसी रोमियो शराब बरामद हुई, जिसमें कुल 15 नग, 40 नग और 55 नग शराब शामिल रही, साथ ही स्कूटी क्रमांक ह्रष्ठ 15 ्र्र 1895 भी जब्त की गई, दूसरे मामले अपराध क्रमांक 201/2026 में पुलिस ने लंबोदर लौतरे (40 वर्ष) और ललित कुमार डनसेना (35 वर्ष) को पकड़ा जो सुपर स्प्लेंडर बाइक ष्टत्र 06 त्रञ्ज 8871 में अंग्रेजी व्हिस्की की खेप लेकर जा रहे थे, इनके पास से 100 नग से ज्यादा पाव व्हिस्की जब्त की गई, तीसरे मामले अपराध क्रमांक 202/2026 में नीरज कुमार अग्रवाल (44 वर्ष) और चुमुक लाल पटेल (60 वर्ष) को बिना नंबर की ॥स्न डीलक्स बाइक में देसी शराब, अंग्रेजी व्हिस्की और बीयर के साथ पकड़ा गया, जिनके पास से अलग-अलग ब्रांड की शराब की बड़ी खेप बरामद हुई, तीनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया, इस पूरी कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक टीकाराम खटकर के साथ प्रधान आरक्षक हीराधार नाग, भीमसेन, आरक्षक जगजीवन खुटे, कुंज बिहारी निराला और पूरी टीम की अहम भूमिका रही, पुलिस की इस तेज और सटीक कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अवैध शराब के कारोबारियों के लिए अब कोई जगह सुरक्षित नहीं बची है—फिलहाल इलाके में पुलिस की सख्ती से तस्करों में खौफ और आम लोगों में भरोसा साफ नजर आ रहा है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

