कोरबा, 04 मई (आरएनएस)। वाइल्डलाइफ टीम ने खरमोरा में दीपमाला के घर में घुसे एक बंदर का रेस्क्यू करने के साथ उसे जंगल में छोड़ दिया। वाइल्डलाइफ टीम के सदस्य जितेंद्र सारथी ने बताया कि कुत्तों के हमले से बचकर भोजन की तलाश में यह बंदर एक घर में घुस गया था। हालांकि उसका व्यवहार यहां पर संयमित रहा।
महिला की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। मामले को समझते हुए टीम ने प्रमोशन कार्रवाई की और बंदर को अपने कब्जे में किया। हालात की जानकारी लेने के साथ बंदर के लिए उसकी जरूरत पूरी की गई और फिर जंगल में छोड़ दिया गया। जितेंद्र ने लोगों से अपील की है कि अपने आसपास जीव जंतुओं की उपस्थिति पर हाय तौबा बचाने के बजाय संयम से काम ले और हमें सूचना दें।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

