= केशव सल्होत्रा =
जगदलपुर, 04 मई (आरएनएस)। तीन दिवसीय प्रवास पर सोमवार को राज्यपाल बस्तर पहुंचे। राज्यपाल रमेन डेका ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इनोवेशन महाकुंभ 1.0 कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिसर में एक पेड़ माँ के नाम पर मौलश्री का पौधरोपण किया। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडेय, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनोज श्रीवास्तव, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य विशिष्ट गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

