रायपुर, 04 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से आगे निकलती दिख रही है। इस बीच छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अंधेरा छंटने और कमल के खिलने की बात की है.
पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. वहीं शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है। इसे लेकर नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. जहां छत्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम अरुण साव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि अंधेरा छटेगा, सूरज उगेगा, कमल खिलेगा.
पश्चिम बंगाल के रूझानों में बीजेपी को बहुमत
पश्चिम बंगाल समेत आज 5 राज्यों के चुनाव की मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल के परिणाम पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। भवानीपुर सीट की अगर बात की जाए, तो बंगाल की यह सबसे हॉट सीट बनी हुई है। यहां से खुद सीएम ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला करने के लिए भाजपा से सुवेंदु अधिकारी चुनावी मैदान में हैं। सुवेंदु अधिकारी पिछली विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के हरा चुके हैं। भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
एसएस
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

