धमतरी, 04 मई (आरएनएस)। रुद्री स्थित पुलिस लाइन के फायरिंग रेंज में सोमवार को अभ्यास के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। नियमित फायरिंग प्रैक्टिस के बीच 303 रायफल का चैंबर फटने से निकला शेल पास में खड़े नगर सेना के जवान को जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह नगर सैनिक फायरिंग अभ्यास कर रहे थे। सभी जवान 303 रायफल से निशाना साध रहे थे। इसी दौरान एक जवान की रायफल का चैंबर अचानक फट गया और उससे निकला शेल सीधे पास में खड़े जवान चौबे लाल टंडन के गले के पीछे जा धंसा।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद जवानों और अधिकारियों ने तत्काल घायल को प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी के कारण रायफल का चैंबर फटने की बात सामने आई है। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है और मामले की जांच जारी है। हादसे के बाद पुलिस लाइन में हड़कंप का माहौल बना रहा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

